इराक़ के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता पर बल दिया है। नूरी मालेकी ने रविवार को कहा है कि ईसाइयों के विरुद्ध आतंकवादी गुट आईएसआईएल की कार्यवाहियां और उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत से उनको निकालना, दाइश के इस बयान को झूठ सिद्ध करता है कि उसमें क्रांतिकारी उपस्थित हैं।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा कि आईएसआईएल की ओर से इसाइयों और उनके धर्मस्थलों पर आक्रमण तथा इस गुट की अन्य हिंसक एवं अमानवीय कार्यवाहियां उसकी पाश्विक प्रवृत्ति को बताती हैं। उन्होंने कहा कि आईएसआईएल पूरी मानवता के लिए ख़तरा है। इराक़ के प्रधानमंत्री ने इस देश की गुप्तचर सेवा के अधिकारियों से कहा है कि वे इराक़ में रहने वाले इसाइयों को सुरक्षा उपलब्ध कराएं ताकि वे शांतिपूर्ण ढंग से देश में रह सकें।
नूरी मालेकी ने इसी प्रकार शर्णार्थियों से संबन्धित समिति से पलायन कर्ताओं की समस्याओं के समाधान और उन्हें यथासंभव सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश दिया है।
20 जुलाई 2014 - 15:35
समाचार कोड: 625430
नूरी मालेकी ने रविवार को कहा है कि ईसाइयों के विरुद्ध आतंकवादी गुट आईएसआईएल की कार्यवाहियां और उत्तरी इराक़ के नैनवा प्रांत से उनको निकालना, दाइश के इस बयान को झूठ सिद्ध करता है कि उसमें क्रांतिकारी उपस्थित हैं।